दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं को समन्वय का पढ़ाकर गए, वह उनके जाते ही टूट गया और गुरूवार को इंदौर के कांग्रेस भवन में जमकर हंगामा हुआ.कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए.जमकर धक्कामुक्की हुई और अपशब्दों के तीर चले,मुर्दाबाद के नारे लगे.यहां शहर के नए कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का पदभार ग्रहण समारोह रखा गया था. प्रदेश औऱ जिले के बड़े नेता वहां पहुंचे थे. प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने अपने भाषण में कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में कांग्रेस में कुछ काम नहीं हुआ.यह सुनते ही अरुण यादव समर्थक भड़क गए. उन्होंने विरोध जताते हुए इसे गलत बताया औऱ देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया.इस पर अरुण यादव समर्थक भड़क गए और गोविंद गोयल मु्र्दाबाद के नारे लगाने लगे.हंगामा बढ़ते देख कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने माहौल को भांपते हुए तत्काल अपनी सफाई दी उन्होने कहा कि अरूण यादव हमारे नेता है लेकिन कार्यकर्ताओं को गलत फहमी हो गई.कांग्रेस के नए नेताओं ने हाथ जोड़कर तो वरिष्ठों ने डांटकर किसी तरह मामले को शांत कराया.उनका कहना है कि परिवार में अक्सर ऐसे छोटे मोटे विवाद हो जाते हैं,यह कार्यकर्ताओं का जोश था.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LvLH2Q
No comments:
Post a Comment