#Youtubers से जानिए, 'सुपरफिट' क्रिकेटर बनने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट? - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

#Youtubers से जानिए, 'सुपरफिट' क्रिकेटर बनने के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट?

Share This
क्रिकेट में फिट रहकर ही अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है

Updated: July 19, 2018, 8:06 PM IST
शरीर फिट...तो प्रदर्शन सुपरहिट. ये कहावत क्रिकेट के साथ-साथ दूसरे खेलों पर भी एकदम सटीक बैठती है. मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपका फिट होना जरूरी है. अच्छी फिटनेस के दम पर ही आप ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रह सकते हैं. तेजी से रन ले सकते हैं. आपकी गेंदबाजी में रफ्तार आ सकती है और साथ-साथ आपकी फील्डिंग भी लाजवाब हो सकती है. आज के दौर के सभी टॉप क्रिकेटर्स जिम में जानदार ट्रेनिंग तो करते ही हैं लेकिन इसके साथ-साथ वो एक शानदार डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं.

आखिर विराट, धोनी जैसे क्रिकेटर्स फिट रहने के लिए क्या खाते हैं? आप खुद या अपने बच्चे को कैसे फिट स्पोर्ट्समैन या क्रिकेटर बना सकते हो, इसका जवाब आपको कुछ यूट्यूबर्स भी दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन यूट्यूबर्स पर जिनके चैनल के जरिए आप जबर्दस्त डाइट प्लान हासिल कर सकते हैं.

1. ऑप्टिमम हेल्थ एंड लाइफस्टाइल- इस चैनल को राज सिंह चलाते हैं जिनके यूट्यूब पर 2.13 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. अपने चैनल पर ये क्रिकेटर्स की डाइट की जानकारी देते हैं.


2. सफल फ्यूचर इन क्रिकेट- इस यूट्यूब चैनल को अंकित नारायण सिंह चलाते हैं जो कि एक क्रिकेट और फिटनेस ट्रेनर हैं. अपने चैनल पर अंकित नारायण सिंह ने अच्छी फिटनेस से जुड़ी कई वीडियो अपलोड किए हैं.


3. रोहित वारकाडे मोटिवेशन नाम का चैनल आपको डाइट के साथ-साथ लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी देता है. अपने इस चैनल में रोहित वारकाडे कई तरह के वीडियो अपलोड करते हैं.


from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2Nvlq5f

No comments:

Post a Comment