मध्यप्रदेश की बड़वानी थाना पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 अवैध शराब की भट्टियों पर कार्रवाई की. पुलिस ने इन शराब भट्टियों और अवैश रूप से कच्ची शराब बनाने की सामग्री को नष्ट की. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग तीन सौ क्विंटल महुआ लहान भी नष्ट किया. अवैध कच्ची शराब बनाने का यह कारोबार बड़वानी के पास कसरावद गांव में नाले के किनारे चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर बड़वानी पुलिस ने दबिश देते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहने की बात कही है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mhTUN2
No comments:
Post a Comment