VIDEO: बदमाशों से उलझना किसान को पड़ा महंगा, गोली लगने से हुआ घायल - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: बदमाशों से उलझना किसान को पड़ा महंगा, गोली लगने से हुआ घायल

Share This
गुना के धरनावदा थाना इलाके के गोंदलपुर गांव में पारदी बदमाशों ने एक किसान के पैर में गोली मार दी. 315 बोर की राइफल से गोली लगने के बाद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार धरनावदा के ग्रामीण इलाकों में पारदी बदमाशों का आतंक है. पारदी बदमाश अपना ख़ौफ़ कायम रखने के लिए आये दिन ग्रामीणों पर हमले करते रहते हैं. इस दौरान बदमाश हत्या, डकैती, लूटपाट और गोलीबारी की वारदात को अंजाम देते रहते हैं. गोंदलपुर गांव में किसान मान सिंह से इन बदमाशों का विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने किसान पर चार से पांच फायर किए, जिनमें एक गोली किसान के पैर मे जा लगी. घटना के बाद धरनावदा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NQCCDm

No comments:

Post a Comment