VIDEO: आदिवासी गांव उदयपुर के 72 खिलाड़ी तलवारबाज़ी के मैदान में - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: आदिवासी गांव उदयपुर के 72 खिलाड़ी तलवारबाज़ी के मैदान में

Share This
मंडला जिले के आदिवासी बहुल इलाके के खिलाड़ियों की आंखों में कुछ कर गुजरने का सपना है.यहां के उदयपुरा गांव के एक ही स्कूल के 72 से ज्यादा खिलाड़ी तलवारबाजीमें अपने खेल से सबको चौंका रहे हैं.यह खिलाड़ी शहरी खिलाड़ियों को मात दे रहे हैं.स्कूल की छत पर डंडों से तलवारबाजी की प्रैक्टिस करने वाले इन खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं.यह बच्चे आसपास के गांवों से दो सी तीन किलो मीटर चल कर पैदल स्कूल पहुंचते हैं.यह खिलाड़ी इन दिनों टीटी नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में कमाल दिखा रहे हैं.इन खिलाड़ियों ने अब तक 25 से ज्यादा मेडल अपने नाम कर लिए हैं.आधे से ज्यादा खिलाड़ी तो ऐसे हैं जो पहली बार ट्रेन में बैठे हैं. यह बच्चे भोपाल में स्टेडियम को भी हैरत से निहारते दिखे.इन खिलाड़ियों का कहना है कि भोपाल में खेल अकादमी बहुत बड़ी है.ढेर सारी सुविधाएं यहां उन्होंने देखी हैं जो उनके लिए सपना जैसी हैं.डंडे से तलवारबाजी करने वाले इन खिलाड़ियों ने इलेक्ट्रिक उपकरणों को चलाना मात्र 10 मिनट में सीख लिया.यहीं नहीं शहरी खिलाड़ियों के सारे करतब सीख लिए खिलाड़ियों ने सारे करतब सीख लिए.इसी वजह से सबसे ज्यादा मेडल मंडला जिले के खिलाड़ियों ने ही हासिल किए हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2JP1IPB

No comments:

Post a Comment