खरगोन के समीप ग्राम बलवाड़ी में जानवरों में भी संवेदनशीलता हद से अधिक होती है, इसका उदाहरण नजर आया जब एक बंदर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.उस मृत बन्दर को लेकर साथी बंदर काफी बैचेन दिखा.वह बार-बार उसे बेहोश समझ सीना दबाकर हार्ट में पम्पिंग कर रहा था.साथी के शरीर में हलचल पैदा करने के प्रयास तो उसने एक दो बार नहीं बल्कि कई मर्तबा किए. लगा कि मृत बन्दर को उसके साथी बन्दर ने अंतिम समय तक बचाने का प्रयास किया.चौंकाने वाली बात है कि दर्जन भर बन्दर साथी की मौत से स्तब्ध होकर 2 घण्टे तक क्षेत्र में ही इकट्ठा रहे.जब ग्रामीणों ने बन्दर की मौत से व्याकुल उसके साथियों को देखा और जो कुछ वहां घटा उसे देखकर ग्रामीणों ने मृत बंदर का ससम्मान अंतिम संस्कार किया.विदित हो कि आज के दौर में यह हालत है कि लोग हादसों को देख मदद के बजाय मोबाइल में उस पल को कैद करने में ज्यादा लालायित हो जाते हैं.ऐसे में मूक प्राणियों ने ऐसे नजारे दिखा मानव मन को झकझोर डाला.बलवाड़ी के सरपंच छगन मोरे ने कहा कि इस मृत बन्दर के प्रति उसके साथियों की संवेदनशीलता ने हमें द्रवित कर दिया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uSziPk
No comments:
Post a Comment