इंदौर पुलिस ने महंगे शोक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इंदौर पश्चिम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों बदमाश एक खाली मैदान में डकैती की योजना बना रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से 34 मोबाइल और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. पूछताछ में बदमाशों ने केट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाने की बात कबूल की है. बदमाशों के पकड़े जाने पर पुलिस ने शहर में हो रही लूट की वारदातों में कमी आने की संभावना जताई है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2oaWO7f
No comments:
Post a Comment