रक्षाबंधन के पर्व पर खरगोन में साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली. यहां कई हिंदू बहने अपने मुस्लिम भाईयों को और कई मुस्लिम बहने अपने हिंदू भाईयों को कई सालों से राखियां बांध रही है. इस दौरान सर्वधर्म संस्कृति दिखाई देती है. खरगोन में हिंदू बहनों द्वार अपनी रक्षा के लिए मुस्लिम भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. दोनों समुदायों का मानना है कि रिश्तों को मजबूत करने पर हर किसी को ध्यान देना चाहिए. इन लोगों का मानना है कि जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर रिश्ते होते हैं और इन रिश्तों का सम्मान करना सभी का धर्म है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2P6RGN2
No comments:
Post a Comment