VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले युवक की ग्रामीणों ने की धुनाई - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले युवक की ग्रामीणों ने की धुनाई

Share This
खरगोन के जामली गांव में शनिवार की देर शाम एक मनचले की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. गांव की छोटी बालिकाओं को घूरने और छेड़छाड़ करने की शिकायतों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनचले के घर जाकर उसकी पिटाई कर दी. हालांकि मामले में किसी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन देर रात पिटाई का वीडियो वायरल हो गया. जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर जामली गांव में मनचला छोटी बच्चियों को छेड़ता था. ग्रामीणों ने कई बार उसे समझाया, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी. वीडियों में मनचला युवक ग्रामीणों से माफी मांगता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NhLmS8

No comments:

Post a Comment