ग्वालियर की एक बच्ची के भाई नहीं है, लेकिन इस बच्ची के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बहुत खास होता है. ये बच्ची सीमा पर तैनात देश के जवानों को भाई मानकर उनके लिए राखियां भेजती है. राखियों के साथ ही यह बच्ची अपने हाथों से संदेश लिखा हुआ ग्रीटिंग कार्ड भी भेजती है. ग्वालियर की रहने वाली मंत्रिता की उम्र महज पांच साल है. मंत्रिता ग्वालियर जिले की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की ब्रांड एम्बेसेडर है. मंत्रिता के भाई नहीं है, लेकिन फिर भी वह भगवान कृष्ण और सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी भेजती है. मंत्रिता ने राखी के लिए स्पेशल गीत भी तैयार किया है. मंत्रिता की मां का कहना है कि उसे अपनी पसंद की राखियां बनाना पसंद है और सेना के जवानों को राखी भेजने के लिए वह पंद्रह दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देती है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wcwxKg
No comments:
Post a Comment