खरगोन में रक्षाबंधन पर कई मुस्लिम परिवार राखी का निर्माण करते हैं. खास बात यह है कि बहनों की रक्षा के लिए भाईयों की कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र का निर्माण कई मुस्लिम परिवार पुश्तों से करते आ रहे हैं. बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं राखी के त्योहार के पहले घर में हाथ से राखियां बनाती है. इन मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि राखी का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का त्योहार है. जात-पात तो इन्सान द्वारा बनाई गई है ऊपर वाले ने तो सिर्फ इंसान बनाया है. खरगोन में कई परिवार आज भी राखियां बनाते हैं और बंधवाते भी है. मुस्लिम परिवार के हर वर्ग में राखी के त्योहार को लेकर उत्साह देखा जाता है. मुस्लिम परिवारों द्वारा कई सालों से हिन्दू मुस्लिम एकता और सांप्रदायिकत सौहार्द की मिसाल दी जा रही है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ocXDfQ
No comments:
Post a Comment