जबलपुर की जीआरपी ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 76 हजार रुपये के कम्प्यूटर और उलेक्ट्रॉनिक्स के उपकरण बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी नंदलाल और कमलकांत ने सुरेंद्र कोल और सुनील चौधरी के साथ मिलकर कटनी के एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. एसपी विनीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 14 मार्च को राकेश परधानी जबलपुर से इलेक्टॉनिक्स के उपकरण लेकर भुसावल पैसेंजर से जा रहे थे. इस दौरान राकेश को बातों में उलझाकर चार युवकों ने सारा सामान लेकर फरार हो गए. राकेश ने मामले की जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Lt05YB
No comments:
Post a Comment