मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार को एक कोबरा किसी वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया. सांप की चमड़ी फट गई थी और उसकी आंतें बाहर आ गई थीं. वन विभाग को सूचना मिलने के बाद घायल सांप को रेस्क्यू करने के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई. इसके बाद घायल कोबरा को बेहोश किया गया और इलाज शुरू हुआ. डॉक्टरों ने करीब 6 घंटे तक उसका उपचार किया और उसे 25 टांके लगाए गए. इलाज के बाद सांप की हालत ठीक है और वन विभाग के सुपुर्द किया गया है. सब कुछ ठीक होने पर उसे दो दिन बाद जंगल में छोड़ा जाएगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NIdjqC
No comments:
Post a Comment