मध्यप्रदेश के ग्वालियर की तान्या मित्तल ने लेबनान में मिस टूरिज्म यूनिवर्स कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. तान्या ने 12 दिनों तक चली प्रतियोगिता में 'मिस टूरिज्म एशिया' का खिताब जीता है. तान्या के पिता बिजनेसमैन हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं. तान्या ने 19 वर्ष की उम्र में हैंडीक्रॉफ्ट का एक स्टोर खोला था, ऑनलाइन कारोबार में दो साल में तान्या ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई. तान्या ने करीब छह महीने पहले फैशन इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और कामयाबी का इतिहास रच दिया. तान्या ने लेबनान में 12 दिनों तक 16 राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में 31 देश की मॉडल्स को पछाड़ते हुए मिस टूरिज्म एशिया का खिताब जीता. ग्वालियर में न्यूज़18 से बात करते हुए तान्या ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगातार कोशिश करने से हर युवती अपनी मंजिल हासिल कर सकती है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OVHszp
No comments:
Post a Comment