मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस से चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार को एक युवक टावर पर चढ़ गया. रायसेन से आए युवक का कहना था कि उसकी 5 एकड़ जमीन डूब के क्षेत्र में आ गई है. उसका मुआवजा लेने वो दर-दर भटक रहा है. पांच साल से वो मंत्रियों और विभागों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अभी तक महज आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. मुआवजे की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे उतारने के लिए नगर निगम का दस्ता हाइड्रोलिक क्रेन लेकर पहुंचा. दो घंटे की मेहनत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने जबरदस्ती उसे नीचे उतारा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NLTleG
No comments:
Post a Comment