मध्यप्रदेश की खूबसूरत संस्कृति को दर्शाने के लिए हेरिटेज थीम पर 'परिधानिका 2018' का आयोजन किया गया है, जिसमें भोपाल, रीवा, विदिशा, ग्वालियर, इंदौर और मंदसौर से करीब 30 हजार उम्मीदवारों के ऑडिशन के बाद चुनी गई 36 प्रत्याशी राजधानी पहुंच चुकी हैं. जहां प्रोफेशनल फैशन एक्सपर्ट शुभ मल्होत्रा उनकी ग्रूमिंग कर रही हैं. 29 सितंबर को 18 मिस और 18 मिसेज के बीच फाइनल राउंड होगा, जिसमें से एक को 'फेस ऑफ मध्यप्रदेश 2018' चुना जाएगा. इसके लिए सभी पार्टिसिपेंट्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसमें कई राउंड में टास्क होंगे. इसमें खूबसूरती के साथ इंटेलिजेंस को भी परखा जाएगा. फाइनल राउंड में बॉलीवुड दीवा रवीना टंडन के साथ 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे, शूटर हिना सिद्धु, एटीजी मीडिया की गीतिका तिवारी और शुभ मल्होत्रा मौजूद रहेंगी. परिधानिका इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसमें एमपी की संस्कृति को दिखाया जाएगा. इसके तीन राउंड होंगे, जिसमें पहले में खादी, दूसरे में गोंड और बाघ प्रिंट और तीसरे में चंदेरी और माहेश्वरी के परिधानों में मॉडल्स रेंप पर उतरेंगी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zAD2Zu
No comments:
Post a Comment