मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रिठौरा थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है. यह गिरोह हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था. ये पहले लोगों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देते, फिर उन्हें लूटकर उनकी हत्या कर देते थे. सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं. दरअसल गत 11 अगस्त को रिठौरा थाना इलाके में एक वृद्ध राजवीर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर ने बताया कि एक गिरोह भिंड-मालनपुर रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है. पुलिस ने जब दबिश दी तो अरविंद उर्फ विधायक नामक बदमाश पुलिस गिरफ्त में आ गया. उसने अपने साथियों के नाम भी बताए और वारदात करना भी स्वीकार किया. इसके बाद मुरैना पुलिस ने फर्रूखाबाद से आरोपी विकास को गिरफ्तार किया. इनके दो साथी अभी फरार हैं. पुलिस ने राजवीर को जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से लिफ्ट दी थी, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OSyz9y
No comments:
Post a Comment