मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं. ऐसे में कांग्रेसी भी अब एकजुटता की राह पर चल पड़े है. जबलपुर में बीते सालों में ये पहली बार रहा कि सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल रैली में एकजुट दिखे. बेराजगारी, महिला उत्पीड़न और घोटालों के बैनर-पोस्टर से लैस ये विशाल रैली जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के आधारताल चौराहे से गुजरी और करीब 12 किलोमीटर का सफर तय कर चारों शहरी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई. रैली के माध्यम से कांग्रेसियों ने मिलकर प्रदेश शासन के खिलाफ हुंकार भरी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया. कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली के माध्यम से आम जनता के बीच भी पहुंचे और बीजेपी सरकार की पोल खोली.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zAD03O
No comments:
Post a Comment