VIDEO: छतरपुर में सीएम रविवार को करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्‍यास - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: छतरपुर में सीएम रविवार को करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्‍यास

Share This
मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर जिले में 30 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं. छतरपुर के गौरगांय में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे. यहां मेडिकल कॉलेज की मांग कई साल से की जा रही थी, जो जल्‍द ही पूरी हो जाएगी. पिछले महीने ही शिवराज सिंह की कैबिनेट ने छतरपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर मुहर लगाई थी. तभी से प्रशासन ने सरकार की मांग के अनुरूप गौरगांय में 34 एकड़ सरकारी जमीन स्वीकृत कर दी और फिर सरकार ने मेडिकल कॉलेज स्थापना की तेजी के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन की नियुक्ति कर दी थी. मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ के साथ ही उत्तरप्रदेश के महोबा के लोग भी इससे लाभ उठा पाएंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ORmly8

No comments:

Post a Comment