गरीबों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने श्रमिक कार्ड योजना में छात्रों के लिए भी निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है. जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा रहा. इसके विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों को जबरन निकालने के लिए कुलपति ने उनके प्रवेश फॉर्म अपने कब्जे में रख लिए हैं. छात्रावास के छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याएं दूर नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zAvO7T
No comments:
Post a Comment