मध्यप्रदेश में जबलपुर के सबसे प्रसिद्ध मॉडल साइंस कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. पानी, सफाई और टॉयलेट जैसी समस्याओं को लेकर वे कई बार वार्डन और प्रिंसिपल से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया. इससे छात्रावास में रहने वाले छात्र आक्रोशित हो गए. उन्होंने होस्टल से कॉलेज तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कॉलेज पहुंचकर नारेबाजी की. इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के लिए जब प्रिंसिपल केएल महोबिया पहुंचे तो वे होस्टल में सभी काम पूरे होने की बात कहने लगे. जब छात्रों ने उन्हें समस्याएं गिनाईं तो उन्होंने एक सप्ताह में समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2N3cseN
No comments:
Post a Comment