VIDEO: सागर जिले में 3000 रुपए की रिश्‍वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: सागर जिले में 3000 रुपए की रिश्‍वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Share This
मध्‍यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक पटवारी को तीन हजार की रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जिले की जैसीनगर तहसील के हल्का नम्बर 174 में पटवारी राजीव तिवारी ने ग्राम सगोनी पुरैना निवासी प्रवेंद्र सिंह की जमीन का रिकॉर्ड कम्प्यूटर में फीड करने के नाम पर चार हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे थे. प्रवेंद्र ने एक हजार रुपए दे दिए थे. इसके बाद उन्‍होंने लोकायुक्त से शिकायत की. इस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस टीम ने जाल बिछाकर पटवारी राजीव तिवारी को गुरुवार को तीन हजार रुपए की रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xixJLY

No comments:

Post a Comment