जबलपुर पुलिस ने शहर में लूट और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी सिवनी से जबलपुर आकर ये वारदात करता था और फिर लौट जाता था. गिरोह के चार सदस्यों में से एक जबलपुर का ही रहने वाला है, जो गिरोह की मदद करता था. पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई 13 सोने की चेन, 4 मंगलसूत्र, 6 मोबाइल, तीन बाइक्स और करीब 5300 रुपये बरामद किए हैं. एसपी अमित सिंह ने बताया कि सिवनी निवासी संजय सनोडिया, रामगोपाल, योगेश पटेल और जबलपुर निवासी अंकित नाग ने मिलकर 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OUyTou
No comments:
Post a Comment