गुना के सिटी कोतवाली थाना इलाके की राधा कॉलोनी में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के बाहर पांच छात्रों ने शिक्षक नरेंद्र सिकरवार और छात्र अक्षय श्रीवास्तव को पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल, कोचिंग संस्थान के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ी रहता था, जहां पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ अतुल जाट, अमित सिंह और उसके दोस्त छेड़खानी करते हैं. पीड़ित शिक्षक नरेंद्र सिकरवार ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र ने बीच बचाव किया तो उसपर भी जमकर लाठियां भांजी. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है. मामले में पीड़ित शिक्षक और छात्र ने अतुल जाट व अमित सिंह सहित पांच छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. फिलहाल मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हो सकी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NKhPon
No comments:
Post a Comment