मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां एक मरीज को सांप काटने के बाद भर्ती कराया गया था. इस बीच परिजन एक झाड़-फूंक करने वाले को ले आए और वह वार्ड में ही झाड़-फूंक करता रहा. मरीज उछलता रहा और लोग तमाशा देखते रहे. इस दौरान डॉक्टर भी वहां मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश नहीं की. मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मरीज और परिजनों को अस्पताल से बाहर निकाला गया. मरीज के परिजनों का कहना था कि सांप के काटने के बाद जो इंजेक्शन लगता है, वह अस्पताल में नहीं था. वहीं मेडिकल ऑफिसर अपनी सफाई देने में लगे रहे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xhEqyH
No comments:
Post a Comment