मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के जौरा थाने के टीआई दीपसिंह सेंगर का एक ऑडियो वायरल हुआ है. इसमें वे कथित रूप से एक युवती को, हिरासत में बंद उसके जीजा को छोड़ने के बदले होटल के कमरे में आने के लिए कह रहे हैं. हालांकि टीआई के खिलाफ पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है. एएसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि मुरैना एसपी अमित सांघी ने ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और एसडीओपी कैलारस को मामले की जांच सौंप दी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NE4flV
No comments:
Post a Comment