मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुद्दों को खोज कर एक दूसरे को घेरने में लगी कांग्रेस और बीजेपी के बीच अब प्रदेश का धार्मिक पर्यटन बड़ा मुद्दा बन गया है. कांग्रेस के राम वनगमन पथ को विकसित करने और एमपी को धार्मिक पर्यटन बनाने के एलान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा ने कहा है कि बीजेपी शासन में सबसे ज्यादा राशि धार्मिक पर्यटन पर खर्च की गई है. राम वनगमन पथ को विकसित करने के कांग्रेस के दावे पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि चित्रकूट के विकास के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है और अगले पांच साल में प्रदेश के धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया जाएगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xiZ945
No comments:
Post a Comment